आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
आज़मगढ़। दिनांक 27.10.2020 को उ0नि0 मेहरे आलम मय हमराह के साथ प्रा0 पत्र की जांच में ग्राम कटौली कला (बहलोलपुर तिरौली) गये थे प्रा0 पत्र की जांच के क्रम मे आरोपी अखिलेश पुत्र बनवारी व प्रमेश पुत्र रामनाथ को बुलाया गया तो इन दोनो के साथ साथ लगभग 60-70 पुरूष व महिलाए आकर पुलिस वालो के साथ दुर्व्यवहार करने लगे, गाली गुप्ता देते हुए विडियो बनाने लगे तथा पुलिस के जाने के रास्ते को घेर लिये थे तथा राजकीय कार्य नही करने दिए तथा कार्य मे बाधा उत्पन्न किये जिसके सम्बन्ध में उ.नि. मेहरे आलम थाना देवगाँव आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 252/2020 धारा 147/341/353/504 भादवि बनाम 1. अखिलेश पुत्र बनवारी आदि 21 नफर तथा 40-50 ब्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/गैंगेस्टर आदि से संबंधित अभियुक्तगणो को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दिया जा रहा था कि आज दिनांक 31.10.2020 को मुखविर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त में नामित व्यक्ति छावनी लालगंज पर कही भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहे है इस सूचना पर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पर तत्काल पहुँचे तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर धीरे धीरे हटने लगे कि हमराही कर्म0गण की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम राम अवध पुत्र कल्पनाथ व दूसरे ने अपना नाम देवलास पुत्र स्व0 बनवारी निवासीगण बहलोलपुर तिरौली थाना देवगाँव आजमगढ़ बताया अभियुक्तगणो को मु.अ.स. 252/2020 धारा 147/341/353/504 भादवि का वांछित अभियुक्त बताकर समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1. राम अवध पुत्र कल्पनाथ
2. देवलास पुत्र स्व0 बनवारी निवासीगण बहलोलपुर तिरौली थाना देवगाँव आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 252/2020 धारा 147/341/353/504 भादवि