Breaking News

समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 अक्टूबर-- प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उ0प्र0 शासन/ नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में देर रात्रि एनआईसी आजमगढ़ में जूम ऐप के माध्यम से समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में जल भराव की समस्याओं का निस्तारण, मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए एण्टी लार्वा का छिड़काव, पेयजल जल की शुद्धता, कूड़ों का निस्तारण, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराना सुनिश्चित करें। 
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने कहा कि ईओ नगर पंचायत माहुल का निर्देशित करते हुए कहा कि छोटे हैण्डपम्पों के प्रथम लेयर के पानी को चेक करायें। 
नोडल अधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी भी जिन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन हैं, वहाॅ पर बराबर सेनिटाइजेशन कराते रहें और निरागनी समिति के माध्यम से होम आइसोलेशन हुए कोरोना पाजीटिव व्यक्तियों की मानीटरिंग कराते रहें। इसी के साथ ही आम जनता में कोरोना से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार भी करायें, एक जगह पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो, लोगों में मास्क पहनने व सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने के लिए जागरूक करें। अपने संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई इस प्रकार से करायें कि कोई भी व्यक्ति जल जनित बीमारियों से ग्रसित न हो। 
नोडल अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि अण्टाइड फण्ड के पैसे को ग्राम पंचायतों में खर्च करें। उन्होने कहा कि जिन स्वयं सहायता समूहों का बैंक खाता नही खुला हैं, उनका बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीईएसटीओ आरडी राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  


और नया पुराने