Breaking News

एबीएलओ पोर्टल पर लोड करें मतदाता सूची -- उपजिलाधिकारी सगड़ी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी/आजमगढ़:- सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के 138 बीएलओ एवं सुपरवाइजरो की बैठक ब्लॉक सभागार में उपजिलाधिकारी सगड़ी अरबिंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई ।
इस दौरान उन्होंने समस्त बीएलओ को तेजी से कार्य करने और मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को 15 दिनों के अंदर जल्द निपटाने के लिए प्रेरित किया ।और कहा कि सभी सूचनाएं ई बीएलओ पोर्टल पर लोड करें। जो कि 4 सप्ताह की अब तक की सभी सूचनाएं तत्काल पोर्टल पर लोड होनी चाहिए।
वहीं उन्होंने कहां कि- अपमार्जन,परिवर्धन और संशोधन वार्ड वार बनाई जाएंगी जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके । निर्देशित किया कि बंद मकान में यदि कोई नहीं है तो उसे किसी भी दशा में किसी के दबाव में आकर उसका नाम कतई दर्ज न करें, बल्कि उस व्यक्ति के व उसके परिवार को विलोपन सूची में डालें। जिससे भ्रम की स्थिति ना बनी रहे । वहीं उन्होंने सभी से पूछा कि अब तक कितने लोगों ने ई बीएलओ पोर्टल पर सूचनाएं डाली है जिस पर मात्र 11 लोगों ने ही ई ब्लॉक पोर्टल पर अपलोड की है।
जिस पर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यदि यह 15 दिन के अंदर आप लोगों ने ई बीएलओ पोर्टल पर सभी सूचनाएं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अपलोड नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रधान या नेता राजनेता आदि के दबाव में न आएं और यदि कोई दबाव बनाता है, तो उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना अवश्य दें। 
सरकार आपके साथ खड़ी है इस दौरान काफी शिकायतें प्राप्त हुई, जिसको उन्होंने समझा बुझाकर शांत कराया एवं निर्देशित किया। 
इस दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा, एडीओ पंचायत राम अशीष सिंह, सीडीपीओ उषा वर्मा, सुपरवाइजरो में बिंदवासनी दुबे, अभय कुमार राय,जितेंद्र नाथ, मनीष कुमार यादव, प्रदीप कुमार उपाध्याय, अमरजीत, सुनील कुमार पाल आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने