Breaking News

"मिशन शक्ति" के तहत जनजागरूकता हेतु दी गई जानकारी, पम्पलेट्स का भी किया गया वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवावली द्वारा आज दिनांक 29/10/2020 को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, बदरका थाना कोतवाली आज़मगढ़ में महिला/ बालिका जनजागरूकता आदि के सम्बंध में निरंतर चलाये जा रहे अभियान "मिशन शक्ति" के तहत कॉलेज की प्रधानाचार्या, अध्यापिकाओं व करीब 150 छात्राओ को महिला सुरक्षा, कानून के प्रति जानकारी, महिला उत्पीड़न का विरोध करने, महिला हेल्प डेस्क, 1090, डायल 112 , UP COP ऐप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
   मीटिंग के दौरान महिला/ बालिका उत्पीड़न के विरुद्ध एवं कानून के प्रति जनजागरूकता आदि के सम्बंध में निरंतर चलाये अभियान "मिशन शक्ति" के तहत जनजागरूकता हेतु  पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।


थाना गम्भीरपुर

मिशन शक्ति अभियान

आज़मगढ़ । आज दिनांक 29.10.2020 को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह व महिला कांस्टेबल स्वप्निल सक्सेना के द्वारा बीएम चिल्ड्रन एकेडमी रानीपुर रजमो व आदर्श हरिजन विद्यालय रानीपुर रजमो तथा शिवराज कोचिंग सेंटर बिंद्रा बाजार व बिंद्रा बाजार चौराहे पर जा कर लगभग 250 महिलाओं तथा बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के बारे में जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति नारी सम्मान नारी सुरक्षा अभियान से संबंधित पंपलेट दिया गया।

और नया पुराने