आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़। दिनांक 20.10.2020 को वादी हरिश्चंद्र यादव पुत्र स्व0 श्री पलकधारी यादव ग्राम रानीपुर हाल मुकाम कुकड़ीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि आज दिनांक 20.10.2020 को समय करीब शाम 6:00 बजे मेरे लड़के अग्रेज से बृजेश पुत्र अज्ञात, कल्लू पुत्र रामभवन, सवलू पुत्र विंध्यांचल, आलोक पुत्र पारस, रवि पुत्र अज्ञात, राहुल पुत्र बेचई, बजरंगी पुत्र माधव व कुछ व्यक्ति अज्ञात निवासीगण लोहरा थाना मुबारकपुर आजमगढ़ से आपस में कहासुनी हो गई तभी मैं व मेरे चाचा के लड़के जयसिंह पुत्र स्व0 श्री शिवधारी समझाने बुझाने का प्रयास किए तो उपयुक्त लोग उग्र होकर गाली गुप्ता करने लगे तथा मना करने पर हम लोगों को लाठी डंडा से पीटने लगे, जब हम लोग जान बचाकर अपने घर में भागे तो उपरोक्त लोग हम लोगों को घर में घुसकर मारने पीटने लगे। जिससे हम लोगों को काफी चोटें आई और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 221/20 धारा 147,323,504,506,452 भा.द.वि.पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 29.10.2020 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में उ.नि. अश्वनी कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0- 221/20 धारा 147,323,504,506,452 भा.द.वि. से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त बृजेश पुत्र रामनाथ निवासी लोहरा थाना मुबारकपुर आजमगढ़ को ग्राम लोहरा के पास से समय 08.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-221/20धारा-147,323,504,506,452 भा.द.वि. थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
बृजेश पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम लोहारा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ.नि. अश्वनी कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
2. का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
3. का0 विश्वप्रकाश दीपक थाना मुबारकपुर ,जनपद-आजमगढ़
