Breaking News

मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान) का सीएम ने किया उद्घाटन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक- 17.10.2020 को मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनन्दीबेन पटेल एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में 06 महिने का अभियान चलाया जायेगा। जिसके दृष्टिगत आज दिनांक-17.10.2020 में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाईन परिसर में बतौर नोडल अधिकारी श्रीमती साधना गोस्वामी पुलिस उप महानिरीक्षक उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा मिशन शक्ति का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिलाओं/बालिकाओं पर हो रहें अत्याचार की रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी। नोडल अधिकारी द्वारा 1090 वूमेन पावर लाईन. 181 महिला हेल्प लाईन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 1098 चाईल्ड लाईन, 112 तत्काल पुलिस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा व 108 एम्बूलेन्स के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, सीडीओं व समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें। अन्त में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
मिशन शक्ति कार्यक्रम के समापन के उपरान्त नोडल अधिकारी उपरोक्त व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के तहत महिला थाना, थाना- कोतवाली व महिला हेल्प डेस्क की समिक्षा की गयी व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

और नया पुराने