आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कन्धरापुर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान वांछित / गैंगेस्टर चोर लुटेरा नकबजन के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशलत निर्देशन मे दि0 16.10.20 को उ0नि0 गिरीश कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा चेकिगं के दौरान मुखबिर की सूचना पर धड़सन मोड़ थाना कन्धरापुर के पास एक व्यक्ति को समय 21.25 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रामकृष्ण यादव उर्फ किशन पुत्र स्व0 बलदेव यादव नि0 बासुपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त के कब्जे सेएक अदद तमन्चा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोरनाजायज बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 142/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।