Breaking News

मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न विद्यालयों महिला सुरक्षा हेतु किया गया जागरूक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 31/10/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल व पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में महिला/ बालिका उत्पीड़न के विरुद्ध एवं कानून के प्रति जनजागरूकता आदि के सम्बंध में निरंतर चलाये अभियान "मिशन शक्ति" के तहत डिजिटल वालिंटियर ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया ग्रुप पर थाना कोतवाली आज़मगढ़ द्वारा प्रचारित किया गया।

और जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्कीम सवेरा, वरिष्ठ नागरिकों हेतु कम्युनिटी पोलिसिंग, डायल-112 की महिला स्कोर्ट सेवा, सीनियर सिटीजन सेल, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट आदि के बारे में जानकारी दी गयी ।

"मिशन शक्ति" के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सरायमीर व प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर के द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और स्कूल छात्रों को जागरूक किया गया।

और नया पुराने