आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 31.10.2020 को पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) पंकज कुमार पांडेय व पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में "मिशन शक्ति" (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान) अभियान के साथ ही थाना कोतवाली क्षेत्र में मनचले, अनावश्यक घूम रहे नई उम्र के लड़कों , अवांछनीय तत्वों पर अंकुश लगाने हेतुथाना कोतवाली की लगातार कई दिनों से भ्रमणशील सक्रिय सादे वस्त्रो में एंटी रोमियो टीम की दो टीम क्रमशः उपनिरीक्षक मधुपनिका व उपनिरीक्षक गीता देवी के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में शिबली कॉलेज,ब्रह्मस्थान पहलवान स्टेडियम गेट के सामने,चौक,शारदा चौराहा,पहाड़पुर आदि क्षेत्रों में अनावश्यक घूम रहे लड़कों को हिदायत दी और आवश्यक कार्यवाही की गई।