Breaking News

ग्राम्य विकास एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 अक्टूबर-- प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उ0प्र0 शासन/ नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा एनआईसी आजगढ़ में जूम ऐप के माध्यम से समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की गयी। 



इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की गयी। 
नोडल अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ब्लाकों में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजन नही किया गया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस का सृजन करना सुनिश्चित करें। मनरेगा से संबंधित लम्बित भुगतान में तरवाॅ और बिलरियागंज की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर नोडल अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन-जिन विकास खण्डों में मनरेगा के लम्बित भुगतान करने अवशेष हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करना सुनिश्चित करें। 
लालगंज, रानी की सराय, मेंहनगर में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष जो आवास निर्माणाधीन हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने समस्त बीडीओ को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते जिन-जिन विकास खण्डों में नही खोले गये हैं, उन विकास खण्डों के स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने के लिए संबंधित बैंकों के मैनेजर से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर खुलवाना सुनिश्चित करें। जो स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, और उनके बैंक खाते खुले हैं, उनका सीआईएफ और बैंक क्रेडिट लिंकेज डीसी एनआरएलएम से सम्पर्क कर कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही अभी तक जिन विकास खण्डों में ग्राम संगठन नहीं बने हैं, उन विकास खण्डों में प्राथमिकता के आधार पर ग्राम संगठन बनाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीईएसटीओ आरडी राम उपस्थित रहे।

और नया पुराने