Breaking News

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में हुई पुलिस व व्यापारियों की बैठक।

आज़मगढ़। सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापारियों व पुलिस की एक बैठक हुई। जिसमें नगर की समस्याओं और सुरक्षा पर चर्चा की गई। 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापारियों और पदाधिकारियो व पुलिस की एक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा पर चर्चाएं हुई। इस बैठक में जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने व्यापारियों से कहा कि अपने-अपने दुकानों में सी सी कैमरा अवश्य लगायें और जो भी समस्याएं हो हमको या बीट के सिपाही को बताएं , आपकी समस्या को तत्काल हल किया जायेगा।
यह बैठक इसलिए बुलाई गई है कि जो भी समस्या आप लोगों की हो उसकों बताएं उसका निदान किया जाएगा। सावधान रहें सुरक्षित रहें बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें। आप की सहायता के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। पुलिस को अपना मित्र समझें। इस दौरान स्वर्णकार समाज के जीयनपुर नगर अध्यक्ष आलोक बर्मा, महामंत्री सुनील सोनी , कोषाध्यक्ष उमेश बर्मा, अनिल स्वर्णकार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया, सुदर्शन बर्मा, रामधनी बर्मा, रामजतन बर्मा, संजय बर्मा, राजेश बर्मा, पप्पू बर्मा, लल्लन बर्मा, रोहित बर्मा, बैचू बर्मा,राजू खान सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

और नया पुराने