Breaking News

हाईटेंशन विद्युत तार के चपेट में आई कंबाइन मशीन, चालक की मौत, सहायक झुलसा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंबाइन मशीन के चालक की जहां मौके पर मौत हो गई, वही हेल्पर बुरी तरह से झुलस गया, जिसे ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी कलामुद्दीन पुत्र अब्दुल कयूम की कंबाइन मशीन का चालक जौली निवासी अंबरपुर थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, सुबह 9: 30 बजे के करीब धान की कटाई के लिए कंबाइन लेकर जा रहा था, संदिग्ध हाल में उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के सम्पर्क में कंबाइन मशीन आ गई, जिसके कारण जहां चालक जौली की मौके पर ही मौत हो गई, वही कंबाइन मशीन का हेल्पर अख्तर अली बुरी तरह से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और चालक के शव को कब्जे में लेते हुए पोटमोर्टेम के लिए भेज दिया।

और नया पुराने