आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। अजमतगढ़ ब्लाक परिसर में मंगलवार को सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन योजना (आत्मा) अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में डॉ० रामकेवल यादव कृषि सलाहकार ने जानकारी देते हुए बताया कि-- पूरे जनपद में 3:00 लाख हेक्टेयर में खेती की जाती है, जिसमें रबी के फसलों की बुवाई के सीजन में लगभग ढाई लाख हैक्टेयर की एरिया के लगभग 235 लाख हेक्टेयर में गेहूं, चना, मटर, मसूर, तिलहनी फसलों में सरसों की खेती होती है।
इसकी तैयारी के सन्दर्भ में विकास खण्ड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जानकारी दी जा रही है।
जिसमें निवेशों की उपलब्धता, और कृषकों को भूमि की तैयारी के सम्बंध में तकनीकी जानकारी निवेशों का कैसे उपयोग करें, जिससे किसान अधिकतम उत्पादन कैसे करें, साथ हो पर्यावरण का किसी तरह से नुकसान न हो, इस सम्बंध में किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
डॉ० अभिमन्यु चतुर्वेदी ने बताया कि- सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन योजना के अन्तर्गत कृषि यंत्रों को खरीदने पर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये निरन्तर प्रयास कर रही है, जिसके परिप्रेक्ष्य में सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर 40-50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश कुमार एडीओ एजी, हेमंत कुमार सिंह बीटीएम, तकनीकी सहायक राजकुमार गौतम, ओमप्रकाश, राजकुमार यादव, अनिल यादव, विजयकांत यादव, एवं किसानों में श्रवण मौर्य, सोफियांन, राम बाज, रमेश, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।