आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर) , क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 28.10.2020 को SSI चन्द्रशेखर यादव मय हमराह थाना हाजा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित में रवाना होकर रोवांपार मोड़ पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु.अ.सं.109/2020 धारा 147,148,452,308,336,323,504,506 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त राजकुमार उर्फ जितेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ इटैली बाजार तिराहे पर खड़ा है और कहीं जाने के फिराक में सवारी का इन्तजार कर रहा है ।मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मंशा मुखबिर से साथी हमराहीयान को अवगत कराते हुए मय मुखबिर व हमराही कर्म.गण के रवाना होकर इटैली बाजार तिराहे के पास पहुंचे कि मुखबिर ने तिराहे पर खड़े व्यक्ति की तरफ इशारा करके कि यहीं व्यक्ति है । इशारा करके हटबढ़ गया कि पुलिस टीम तिराहे पर पहुंची कि पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागना चाहा कि एकबारगी घेर कर पुलिस टीम द्वारा 4-5 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र कुमार उर्फ राजकुमार पुत्र रामलाल ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 8.15 हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण-- गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर रहा है।
अपराध का तरीका: अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर लडकियों एवं महिलाओं के ऊपर ईट पत्थर फेखना तथा मना करने पर एक राय होकर लाठी डंडा व कुल्हाडी से लैश होकर घर में घुसकर गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा व कुल्हाडी से सर पर मारकर गंभीर चोट पहुचाना ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु.अ.सं.109/2020 धारा 147,148,452,308,336,323,504,506 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- राजकुमार उर्फ जितेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SSI चन्द्रशेखर यादव थाना-मेहनाजपुर मय हमराह जनपद-आजमगढ़
नोट- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा कुल 24 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।