आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 28.10.2020 को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह मुख्य आरक्षी सीताराम, महिला आरक्षी नूतन सिंह, महिला आरक्षी कृषिका श्रीवास्तव व महिला आरक्षी शाहिना परवीन के द्वारा पारस कन्या इंटर कॉलेज बिंद्रा बाजार व बिंद्रा बाजार चौराहे पर जा कर लगभग 100 महिलाओं तथा बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के बारे में जागरूक किया गया।तथा उप निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य प्रभारी चौकी गोसाई की बाजार के निर्देशन में मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह के द्वारा द्वारा सनराइज पब्लिक स्कूल, गोसाई की बाजार में जाकर 100 बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के बारे में जागरूक किया गयातथा मिशन शक्ति नारी सम्मान नारी सुरक्षा अभियान से संबंधित पंपलेट दिया गया।