Breaking News

शिक्षक विधायक प्रत्याशी राजीव यादव ने शिक्षकों से मिलकर गिनाई प्राथमिकताएं, मांगा समर्थन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक प्रत्याशी व अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव यादव बुधवार को जिले के तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों पर पहुंचे और अपनी प्राथमिकतायें गिनाते हुए उनसे संपर्क करके समर्थन मांगा। 
उन्होंने भरोसा दिलाया कि- वह शिक्षकों व कर्मचारियों के भरोसे व अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरेंगे, तथा उनके हित के लिए सदैव कटिबद्ध रहेंगे। श्री यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों की लम्बे समय से उपेक्षा करती चली आ रही हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों के लाभ के लिए काम होना तो दूर की बात है, सदन में मजबूती के साथ हमारा पक्ष रखने वाला भी कोई नहीं है। 
गांधी इण्टर कालेज मालटारी पर हुई बैठक में क्षेत्र के दर्जनों स्कूल-कालेजों के शिक्षक व कई विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए। 
इन सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक स्वर से कहा कि- हमारी सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन की बहाली है। यह मांग किसी भी स्थिति में पूरी होनी चाहिए। श्री यादव ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि एक दिन के लिए कोई विधायक, सांसद हो जाता है तो वह जीवनपर्यन्त मोटी पेंशन लेता है। इन जनप्रतिनिधियों ने अपनी पेंशन नहीं खत्म की और जवानी से लेकर बुढापे तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की पेंशन को एक झटके में खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पेंशन ही हमारे बुढापे की लाठी हुआ करती थी।ऐसे में अब हम अपनी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए विजय बन्धु जी की अगुवाई में देश स्तर पर लडाई लड रहे हैं और अपना हक लेकर ही रहेंगे। बस जरूरत इस बात की है कि अटेवा के बैनर तले हम एकजुट रहें और विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि भेजें। सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक स्वर से उन्हें सदन में भेजने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी आशुतोष विक्रम, सुभाष चन्द्र, बजरंगी यादव, विजय, पंकज आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

और नया पुराने