आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़। दिनांक 01.11.2020 को वादी मुकदमा विकास यादव पुत्र घरभरन यादव सा0 राउतमऊ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दिये। जिसमें दिनांक 01.11.20 को समय 3.30 बजे लगभग गांव के ही जितेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात, विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह , बन्टी सिंह पुत्र पचास सिंह व तीन चार लोग नाम पता अज्ञात द्वारा वादी के खेत मे एक लठा घुसकर जुताई करने से मना करने पर ललकराते हुए तथा विशाल सिंह द्वार अपने साथ लिये गये लाइसेंसी बंदूक से जान मारने की नियत से फायर करना, जिससे वादी के भाई आशीष यादव , अरुण यादव, बहन सीमा यादव व पिता घरभरन को गोली लग जाना तथा लहुलुहान होकर गिर जाना तथा घर पर चढकर वादी की माँ मुनाकी देवी को मारना पिटना गालीगुप्ता देना तथा जान मारने की धमकी देने के संबध मे दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 190/20 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश तिवारी के कुशल निर्देशन प्र0नि0 सिधारी मय हमराह कर्म0 गण के थाना हाजा से रवाना होकर देख-भाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन व पेडिंग विवेचना मु0अ0सं0 190/20 में विवेचना व अभि0गण की तलाश मे हाईडिल चौराहे पर मौजूद थे कि जरीये मुखबीर सूचना मिली की गोली चलाने वाला अभियुक्त अपने दरवाजे पर लाइसेसी बंदूक के साथ खड़ा है कही भागने के फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास करके मय हमराही व मुखबीर के ग्राम राउतमूऊ पहुँच कर अभियुक्तगण 1. विशाल सिह पुत्र संतोष सिह थाना सिधारी जनपद आजमढ़ उम्र 23 वर्ष व जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 नौजादी सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 11.45 बजे बजाप्ता बकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया ताथा अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लाइसेसी असलहा बरामद किया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. विशाल सिह पुत्र संतोष सिह थाना सिधारी जनपद आजमढ़ उम्र 23 वर्ष
2. जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 नौजादी सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 190/2020 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि व
आपराधिक इतिहास–
अभियुक्त विशाल सिह पुत्र संतोष सिह थाना सिधारी जनपद आजमढ़ उम्र 23 वर्ष
1. मु0अ0सं0 190/2020 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि
आपराधिक इतिहास–
जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 नौजादी सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
1. मु0अ0सं0 343/90 धारा 147/148/149/307/302 भादवि
2. मु0अ0सं0 190/2020 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि
बरामदगी–
घटना मे प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी असलहा अभि0 जितेन्द्र सिंह का (DBBL गन) 89/32 A/9– 1970 बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिह थाना सिधारी आजमगढ
3. हे0का0 रामप्रकाश चौधरी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. का0 अमलेश कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 मनीष कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
6. का0 अजीत कुमार गौड़ थाना सिधारी आजमगढ़
7. का0 ऐनुद्दीन फारुकी थाना सिधारीआजमगढ़
8. हे0का0 विनोद दुबे थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।