आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। वादी झिनकू पुत्र बुद्धू ग्राम बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर जिसमे विपक्षीगण द्वारा वादी के घर मे घुसकर मां-बहन की गाली गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डा ईंट पत्थर व धारदार हथियार बांका से मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 218/2020 धारा 147/148/323/324/336/452/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 02.11.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 रामजीत द्वारा मय फोर्स के त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 218/2020 धारा 147/148/323/324/336/452/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्तगण 1. जवाहिर पुत्र अकलू 2. सुदामा पुत्र अगनू 3. गोविन्द पुत्र सुदामा समस्त निवासीगण ग्राम बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को बनकटा तिराहे से समय लगभग 12.50 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 218/2020 धारा 147/148/323/324/336/452/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. जवाहिर पुत्र अकलू
2. सुदामा पुत्र अगनू
3. गोविन्द पुत्र सुदामा समस्त निवासीगण ग्राम बनावे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 संतोष कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. का0 राजेश कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. पीआरडी भीमसेन थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. पीआरडी बलिराम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़