Breaking News

मेंहनगर:- आपत्तिजनक विडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेहनगर

आज़मगढ़। दिनांक 01.11.2020 को मेहनगर थाना क्षेत्र के वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी लड़की को शेराज उर्फ बब्लू पुत्र मो0 समीम सा0 शम्भूनगर उम्र 19 वर्ष थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़, स्थायी पता- ग्राम डीहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, स्कुल आने जाने के समय बराबर परेशान कर रहा था, एक वर्ष से फोन करके धमकी दे रहा था। मेरी लड़की को मजबूर कर मेरी लड़की की आपत्तिजनक विडियो बनवाकर वायरल कर दिया तथा मेरी लड़की को और विडियो बनवाने का दबाव डालने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। मेरी लड़की से पैसा मांगता है तथा पहले भी पैसा ले चुका है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 170/20 धारा 354D/506 भादवि व 67 IT ACT व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव के निर्देशन नि0अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराह उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय हमराह फोर्स के क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की मु0अ0सं0 170/20 धारा 354D/506 भादवि व 67 IT ACT व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कही भागने की फिराक मे गोपालपुर मे शम्भूनगर मोड़ पर साधन के इन्तजार कर रहा है मुखबीर की सूचना पर नि0अपराध मय हमराह फोर्स व मय मुखबीर के प्रस्थान कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान गोपालपुर पहुचकर शम्भूनगर से थोड़ा पहले मोड़ पर खडे व्यक्ति के तरफ इशारा करके हट बढ गया। मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस पहुची तो पुलिस वालो को देखकर वह व्यक्ति हडबडा गया व ईधर उधर भागने का प्रयास किया की हमराह कर्मचारीगण की मदद से घेरकर दिनांक 02.11.2020 समय 7.30 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 170/20 धारा 354D/506 भादवि व 67 IT ACT व 7/8 पाक्सो एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण–

शेराज उर्फ बब्लू पुत्र मो0 समीम सा0 शम्भूनगर उम्र 19 वर्ष थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़। स्थायी पता- ग्राम डीहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 नि0अपराध राजेश कुमार मिश्र,उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय हमराह फोर्स

और नया पुराने