आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सरायमीर
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वाँछित/वारण्टी व चोर/लुटेरो आदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में दिनांक 31.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति व वाहन तलाश पतारशी वांछित में मामूर होकर संजरपुर बाजार पहुचे कि उ0नि0 विपिन कुमार सिंह मय हमराह संजरपुर में मौजूद मिले। जिन्हे प्रभारी निरीक्षक सरायमीर चेकिंग सम्बन्धी आवश्यक हिदायत मुनासिब कर रहे थे कि तभी स्वाट प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह मय हमराह आकर मुलाकी हुए तथा आपस में अपराध के रोकथाम पर चर्चा करने लगे कि प्रभारी स्वाट ने बताया कि कसाइयों का एक गैंग जो चोरी की गाड़ी से रात्रि में घूमकर बकरी, भैस, मुर्गा आदि चुराता है वह गैंग अभी चोरी की गाड़ी बेचने के लिए यहा पहुचने वाला है । मुखबीर उसके पीछे लगा है कभी भी सूचना आ सकती है पुलिस टीम आपस में बात कर ही रही थी कि तभी मुखबीर खास आया व बताया कि कसाईयों का वह गैंग चोरी की बोलेरो गाड़ी लेकर आ गया है और खण्डवारी नहर पुलिया के पास गाड़ी खड़ी कर खरीदने आने वालों का इन्तजार कर रहे है दो आदमी है इस सूचना पर विश्वास कर कार्य योजना बनाकर पुलिस बल की दो टीमे बनाकर एक टीम निरीक्षक आनन्द सिंह के नेतृत्व में जो सादे वस्त्रो एवं दूसरी टीम प्रभारी सरायमीर के नेतृत्व में लेकर खण्डवारी नहर पुलिया की तरफ रवाना हुए कि सादे वस्त्रों वाली टीम मय मुखबीर अपराधियों की पहचान करते हुए खण्डवारी नहर पुलिया पार कर आगे रूक गये तभी टीम प्रथम ने बताया कि नहर पुलिया पर एक सफेद रंग की बोलेरो खड़ी है उसमें तीन लोग बैंठे है । खरीददार भी आ गया है वही लोग है इस पर पुलिस की दोनो टीमो ने दोनो तरफ से घेरना चाहा की तभी चालक सीट पर बैठा व्यक्ति पुलिस वालों को आता देख गाड़ी से उतर कर नहर के किनारे से झाडियो व अंधेरे का लाभ लेते हुए भागने में सफल हो गया अन्य दो व्यक्तियों को हिकमत अमली का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। नाम पता पुछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो पहले ने अपना नाम शाकिब पुत्र स्व0 सफीउल्ला उर्फ मुन्ना सा0 मानीकला थाना खेतासराय जिला जौनपुर बताया जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम मंगरू साहनी पुत्र घुरहू सा0 मित्रसेनपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद हुआ।बरामद शुदा असलहों को रखने का अधिकार पत्र माँगा गया तो दिखाने से कासिर रहे है । भाग जाने वाले व्यक्ति के बारे में पुछा गया तो बता रहे है कि वह हमारा साथी है जिसका नाम नियाज पुत्र खालिक नि0 घम्मौर थाना खुटहन जिला जौनपुर है । मौंके पर पकड़े गये व्यक्ति जिस गाडी में बैठे थे वह बिना नम्बर की सफेद बोलेरो है जिसके कागजात तलब किये गये तो नही दिखा सके, मौंके पर गहराई से पूछताछ किया गया तो साकिब बता रहा है कि यह गाड़ी चोरी की है जो नियाज व भोनू पुत्र लक्खू नि0 घम्मौर थाना खुटहन जिला जौनपुर ने खानपुर बाजार से चोरी किये थे हम लोग इस गाड़ी से रात में चोरी करते थे हम लोगों को बकरी, मुर्गा, भैंस, पाडा जो कुछ भी मौंके पर मिल जाता था उसको गाड़ी में भरकर भाग जाते थे तथा चोरी के जानवरों को हम लोग काट कर बेच देते थे या काटने वालों को बेच देते थे हम लोग इस गाड़ी का उपयोग लगातार चोरियों में किये है । इस कारण यह गाड़ी पुलिस की निगाह में आ गयी थी जिससे पुलिस इस गाड़ी व हम लोगों को तलाश करने लगी तो बचने के लिए इस गाड़ी को बेचने आये थे मेरे साथ जो मंगरू साहनी पकड़े गये है यह ही इस गाड़ी को खरीदने आये थे।
मौंके पर मंगरू निसाद उपरोक्त से पुछताछ किया गया तो बता रहा है कि मैं बेरोजगारी से परेशान होकर गाड़ियाँ चोरी करता हूँ यह पूछने पर मंगरू तुम कैसे व किसके साथ आये तो बताया कि मैं एक बोलेरो गाड़ी से आया हूँ जो नहर के रास्ते आगे चलकर जहा प्लाटिंग हो रही है वही खड़ी है तो मगरू साहनी की निशानदेहीपर दूसरी गाड़ी को कब्जा पुलिस में लिया गया।
अभियुक्तगण को खण्डवारी नहर पुलिया के पास से समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 204/20 धारा 419/420/467/468/471/411/414 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़ 2. मु0अ0सं0 205/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ 3. मु0अ0सं0 206/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. शाकिब पुत्र स्व0 सफीउल्लाह उर्फ मुन्ना निवासी मानीकला थाना खेता सराय जनपद जौनपुर ।
2. मंगरु साहनी पुत्र घुरहू निवासी मित्रसेनपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
1. दो अदद बोलेरो
2. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 204/20 धारा 419/420/467/468/471/411/414 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 205/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्टथाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 206/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्टथाना सरायमीर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
2. निरीक्षक स्वाट टीम आनन्द सिंह स्वाट टीम आजमगढ़ ।
3. उ0नि0 विपिन कुमार सिंह थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
4. उ0नि0 बृजेश सिंह स्वाट टीम आजमगढ़ ।
5. का0 रत्नेश प्रसाद थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
6. का0 सत्यजीत यादव थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
7. का0 सर्वेश कुमार थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
8. का0 नीरज यादव थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
9. का0 राहुल कुमार थाना सरायीर जनपद आजमगढ़ ।
10. का0 औरंगजेब खान स्वाट टीम आजमगढ़ ।
11. का0 दिलीप कुमार पाठक स्वाट टीम आजमगढ़ ।
12. का0 अमित कुमार सिंह स्वाट टीम आजमगढ़ ।
13. चा0का0 यशवन्त सिंह स्वाट टीम आजमगढ़ ।
