आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत अंजानशहीद गांव के पक्का पोखरा पर बीती रात गांव निवासी राकेश गुप्ता की 22 महीने की गाय की बछिया रात में लगभग 10 बजे अज्ञात चोर चुरा ले गए।
राकेश गुप्ता अपनी दुकान बंद करके 10 बजे जब घर गया तो दोनों गाय खूंटे में बंधी थी,लेकिन जब घर मे अंदर गए और खाना खाने के बाद जब घर से बाहर निकले गाय को अंदर करने के लिए, तो बछिया गायब थी, उंन्होने सोचा कि गाय छूट कर कही चरने गई है, पर घंटो बीत जाने के बाद गाय वापस नही आई, तो राकेश गांव के कुछ लोगों के साथ ढूढने लगे दूर दूर तक ढूढा पर नही मिली।
