आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा से महा प्रधान पद के प्रत्याशी भाजपा के युवा नेता गोपाल शरण सिंह ने दीपावली पर लोगों के बीच जाकर मिठाइयां व खुशियाँ बांटी। हरसिंहपुर, अमुवारी, चँगईपुर, टेकनगाढ़ा, धनछुला, रामपुर सहित दर्जनों गांव का दौरा किया।
इस अवसर पर गोपाल शरण सिंह ने कहा कि- भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को लेकर हम जनता के बीच महा प्रधान पद के प्रत्याशी के रुप में जाएंगे। कहा कि जनता को नौजवानों को मौका देना चाहिए ।जिससे वे अपनी प्रतिभा और देश सेवा की भावना को प्रमाणित कर सके। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्म क्षेत्र है ।इसमें मेहनत करेंगे,सफल होगें तो आगे लोगों की सेवा का और जज्बा बढ़ेगा।इस अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ से भी मुलाकात किया और आशीर्वाद लिया।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को मौका देना चाहिए ।युवा नई सोच नई ऊर्जा के साथ समाज की बेहतर ढंग से सेवा कर सकते हैं। उनके में सेवा करने की ललक होती है।उर्जा होती है।इस ललक,उर्जा को जनता को अवसर प्रदान करना चाहिए।हिन्दुस्तान में युवा ज्यादा है।इनको मौका जरुर मिलना चाहिए।जिससे ये अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगा सके।हिन्दुओं का पावन पर्व दिपावली है।इस त्योहार पर लोगों में सकारात्मकता आये। इस अवसर पर उनके साथ अभिषेक सिंह,चन्द्रशेखर सिंह, मन्नू,अजय श्रीवास्तव, योगेश राय,आदि लोग उपस्थित रहे।