आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील स्थित पंडित नगीना स्मारक पीजी कॉलेज लाटघाट में शुक्रवार को महिला शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुबे- आज महिलाएं सभी क्षेत्र में काफी आगे हैं और उन्हें किसी बात को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। महिलाओं के लिए 1090,112 आदि हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं।
डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने कहा कि सभी स्कूलों कालेजों पर एक पत्र पेटिका बनाई जा रही है। जिस पर कोई भी छात्रा या महिला कर्मचारी अपनी शिकायत लिखकर पत्र पेटिका में डाल सकती है। जिसकी सभी सूचनाएं गुप्त रहेंगी। और सप्ताह में एक बार थाने के एसओ बीट के सिपाही द्वारा मंगवा कर उचित कार्रवाई करेंगें।
उन्होंने कहा कि एक गार्जियन के तौर पर मां बाप की आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं होती है, वह अपनी अपेक्षाएं आप में ढूंढता है । जो अपनी पूंजी से बचाकर जो कुछ भी प्रयास करता है।
उन्होंने कहा कि आप अपने अंदर अनुशासन इच्छाशक्ति संकल्प लेकर दुनिया में जैसा बनना चाहे वैसा बन सकते हैं।इसके लिए आपको कठिन परिश्रम और लगन से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना जौहर दिखा रही है। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसों से डंपिंग पड़ी योजनाएं महिला डेस्क लागू करके हर महिला को सम्मान देने का प्रयास किया है। जिससे कि उस डेस्क पर एक साथ महिला की सुरक्षा और सम्मान एवं शिकायतों को महिला ही सुनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं माता-पिता में अब बेटा या बेटी का भेद करना गैरकानूनी होगा।
आज की पुलिस बदल चुकी है अब सभी संसाधन पुलिस के पास है और महिला सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस 24 घण्टे खड़ी है।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की राष्ट्रीय खिलाड़ियों कबड्डी के प्रतिभागियों को सम्मानित किया साथ ही कालेज के दर्जनभर छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया इसके पूर्व कालेज परिवार द्वारा डीआईजी को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट करने हुए कहा कि- प्रदेश की योगी सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098, 181, यूपी-112 और थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बताया उन्होंने बताया कि यदि किसी भी महिला/बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता हासिल की जा सकती है। फोन करने वाली महिला व बालिका का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
इस अवसर पर अनिल मिश्रा ,संजय कुमार, रामाश्रय राय ,जय नाथ सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।