गोरखपुर।
रिपोर्ट:- ब्यूरो
गोरखपुर:- श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ जगदीश प्रसाद पांडेय की स्मृति को सहेजने के लिए बने जेपी फाउंडेशन द्वारा आज प्रधान कार्यालय गोरखपुर जनपद के जंगल सिकरी में अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ दिवाली मनाई गई, और उन्हें दीपावली पर उपहार भी दिया गया।
इस दौरान जेपी फाउंडेशन के संरक्षक डॉ नृपेंद्र रंजन ने बताया कि-
चौरी-चौरा विधान सभा में नव सक्रिय यह मंच सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु कार्य कर रहा है, शीघ्र ही निर्धन छात्रों(अनुसूचित और सामाजिक निर्धन) तबके हेतु एक भोजपुरी कार्यक्रम आयोजित होगा, गोरखपुर सांसद रविकिशन से समय लेकर शीघ्र ही इसे विस्तार दिया जाएगा।
