आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 नवंबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1.मो0 जुनेद के घर के आस बरहतिरजगदीशपुर, सदर, 2.यादव बस्ती, खुटौली, निजामाबाद, 3.शोभनाथ दूबे के घर के आस पास, चण्डेश्वर, सदर, 4.शफीक अहमद के घर के आस पास, ख्वाजा कल्यान, सदर, 5.नक्कू के घर के आस पास, धरवारा, सदर, 6.कमलाकान्त के घर के आस पास, चकभाई खान, सदर, 7. गौतम कुमार के घर के आस पास, महुवामुरारपुर, सदर, 8.तिलकू राम के घर के आस पास, रसूलपुर, मेहनगर, 9.प्रवीन बर्नवाल के घर के आस पास शम्भूनगर, भिटकासो, मेहनगर, 10.विनय के घर के आस पास, सिंहपुर, मेहनगर, 11.संजय वर्मा के घर के आस पास, कालीचौरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 12.मुकेश के घर के आस पास, चण्डेश्वर, सदर, 13.पुरानी जेल आवास, सूरजटाकीज के आस पास, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 14.सावन सिंह के घर के आस पास , कुर्मीटोला , नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 15.प्रदीप कुमार के घर के आस पास, शेखपुर बचौली , लालगंल, 16.रामसिंह चौहान के घर के आस पास , चकिया भागवानपुर , लालगंज, 17.दिनेश के घर के आस पास , कपसेठा , लालगंज, 18.सुबाष सिंह के घर के आस पास , सोनापुर , सदर, 19.वीएन सिंह के घर के आस पास , सिधारी , नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 20.आनन्द प्रताप सिंह के घर के आस पास , आराजीबाग , नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 21. मुंजेश कुमार गोड़ के घर के आस पास , हरिबंशपुर , नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 22.मातबर के घर के आस पास , बेगपुर खालसा , निजामाबाद, 23.विजय यादव के घर के आस पास , सोफीपुर , निजामाबाद, 24.प्रदीप शर्मा के घर के आस पास , करेन्हुआं , मेहनगर
हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। शासन द्वारा जारी आनलाॅक-4 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।
