आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 नवंबर-- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ को तत्वाधान में ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश जी ने किया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायलय तथा समस्त अपर जिला जज मौजूद रहे। माननीय महोदय द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि लोक अदालत का उद्देश्य सामान्य जन को सस्ता शुलभ व त्वरित न्याय दिलाना है।

उक्त लोक अदालत में मैट्रिमोनियल डिसप्यूट के 16 केसों में से 8 केसों का निस्तारण किया गया, जिसका एमाउन्ट लगभग 1,20,000 तथा एमएसीटी केसों में कुल 100 केस प्राप्त हुए जिसमें से 32 केसों का निस्तारण किया गया, जिसका कुल एमाउन्ट 98,97,720 रुपये निहित रहा।