आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 नवंबर-- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जीजीआईसी आजमगढ़ में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित किये गये जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं द्वारा दिपावली के शुभ अवसर पर मिट्टी के दीये एवं अन्य प्रकार के बर्तन बनाये गये। इसी के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी करवाया गया, प्रतियोगिता कार्यक्रम में बी0ए0 द्वितीय वर्ष डी0ए0वी0 कालेज की छात्रा छाया प्रजापति प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर खुशी, नेहा, पूजा, मोनी, मीनू द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान पर बनायी गयी रंगोली के लिए जीजीआईसी के प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा सिंह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोमेन्टो देकर पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर वहाँ उपस्थित सभी अध्यापिका एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत सारी योजनाओ के बारे विस्तार पूर्वक से बताया गया और कन्या सुमंगला योजना का पम्पलेट वितरण किया गया। बताया गया कि कक्षा 09 और इण्टर पढ़ रही बालिकाओं को उनके आगे के भविष्य में यह योजना लाभदायक होगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विभिन्न हेल्पलाईन (यथा 1090 वूमेन लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 112 पुलिस आपात कालिन सेवा, 108 स्वास्थ सेवा एवं एम्बुलेन्स सेवा, 1098 चाइल्ड लाईन) के बारे में वृहद एवं सघन प्रचार-प्रसार किया गया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी यथा निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, आर्थिक एवं कानूनी सहायता तथा रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष से मिलने वाली क्षतिपूर्ति से सम्बन्धित इत्यादि के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कर्मिक उपस्थित रहे।