आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महाराजगंज।
आज़मगढ़। अभियुक्त कन्हैया यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी ग्राम अराजी अमानी द्वारा सूखा एवं जड़ मिट्टी युक्त गन्ना जो चीनी मिल में पेराई योग्य न होने पर भी वादी को जबरदस्ती तौल कराने के लिए दबाव बनाने मना करने पर मोबाइल नं0 9696784541 व राजनाथ यादव के मोबाइल नं0 8795038421 से फोन करके गाली गुप्ता देने व महराजगंज बाजार में श्री डॉ विनय प्रताप सिंह प्र0 मुख्य गन्ना अधिकारी दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0, सठियाँव, आजमगढ़ के सरकारी वाहन बुलेरो को रास्ते में रोककर कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गिरेवान पकड़ने की कोशिश करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में।
आज दि0 14.12.2020 को उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी गण के मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में कस्बा महराजगंज में मौजूद थे तो जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त का अभियुक्त कन्हैया यादव पुत्र श्री रामदेव यादव, ग्राम देवारा कदीम, पोस्ट महराजगंज, जिला आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर तत्काल मय हमराही ग्राम देवारा कदीम पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति घर के सामने खड़ा है । हम पुलिस वालो को देख कर मुड़कर भागने का प्रयास किया कि हम पुलिस वालो द्वारा एकबारगी दबिश देकर घेर कर मौके पर पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम कन्हैया यादव पुत्र रामदेव यादव, ग्राम देवारा कदीम, पोस्ट महराजगंज, जिला आजमगढ़ बताया, आरोपी उपरोक्त को मु0अ0सं0 279/2020 धारा 386, 341, 353, 504 IPC का अपराध बताकर समय करीब 11.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया, आरोपी उपरोक्त के गिरफ्तारी की सूचना आरोपी कन्हैया यादव के पत्नी बिन्दु देवी को मौके पर ही दिया गया, दौराने गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।