Breaking News

बरदह:- 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। आज दि0 03.12.2020 को  उ0नि0 शमशाद अली हमराह कां0 विजय प्रकाश कुशवारा, कां0 कृष्णचन्द्र के थाना क्षेत्र में तलाश वांछित अपराधी व गस्त में मामूर थे। कि दुबरा में मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि जिस अभियुक्त अंतिम बिन्द की आप तलाश कर रहे हैं वो अपने घर पर अभी सो रहा है और उठते ही उसकी बाहर जाने की तैयार है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके  उ0नि0 मय फोर्स के रवाना होकर अभियुक्त के घर आया। दबिश दी।
अभियुक्त के घर में दो चारपाई पर अलग अलग एक महिला उम्र दराज व एक अलग चारपाई पर एक लड़का सो रहा था। लड़के को उठाया गया और नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम अंतिम बिन्द पुत्र रामअवध बिन्द निवासी ग्राम तिरहुतीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया। चूकि अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में नामजद व वांछित अभियुक्त है। इसको इसके जुर्म धारा 354,323,504 भादवि से अवगत कराते हुए समय करीब 06.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के समय माननीय न्यायालय व मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया । 

और नया पुराने