आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़। दिनांक 14.12.2020 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु मामूर होकर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह मय हमराहियान के देऊरपुर तिराहा महराजगंज जाने वाले रोड पर अभियुक्त सरवन पुत्र रामनाथ ग्राम देऊरपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के पास से जामा तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति के पहने लोवर के दाहिने फेटे में खुसा हुआ एक अदद तमन्चा 12 बोरव एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआबरामदगी माल के आधार पर अभियुक्त को समय 11.15 बजे गिरफ्तार करफर्द बरामगदी गिरफ्तारी अभियुक्त तैयार कर मुकदमा पंजीकृत कराया गया व अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
