आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां
आज़मगढ़। दिनांक-14.12.2020 को उ0नि0 पंचभुवन सिंह मय हमराहियान के विनावर देखभाल क्षेत्र रोक थाम जरायम तलाश वांछित अपराधी मे मामूर होकर ग्राम कम्हरिया मे मौजूद था कि द्वारा मुखबिर खास सूचना मिली कि आप के मुकदमे का नामजद व वांछित अभियुक्त बब्बी सिंह अभी अपने घर की तरफ गया है , शीघ्रता कि जाये तो पकड़ा जा सकता है कि मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहीयान के रवाना होकर ग्राम महुवारी में अभियुक्त बब्बी सिंह के मकान पर आकर बउम्मीद गिरफ्तारी दबिश दी गई तो अभियुक्त बब्बी सिंह अपने घर के बाहर बरामदे में मिला जिससे नाम पता पूछा गया तो इसने अपना नाम बब्बी सिंह उर्फ श्रीकान्त सिंह पुत्र लालता प्रसाद सिंह निवासी महुवारी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष बताया चूँकि अभियुक्त बब्बी सिंह मुकदमा उपरोक्त में नामजद एवं वांछित अभियुक्त है । अतः कारण गिरफ्तारी जुर्मधारा 308/506/452/323 भादवि का बताकर समय 11.35 बजे बाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया मौके पर अभियुक्त का भतीजा राजीव कुमार सिंह भी आ गया है, जिसे अभियुक्त बब्बी सिंह की गिरफ्तारी की सूचना दी गई । मेमो गिरफ्तारी तैयार किया गया ।अभियुक्त को थाने पर लाकर दाखिल किया गया । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।
