Breaking News

कार्यकर्ताओ के दम पर जीतेंगे 2022 में सगड़ी विधान सभा--शिव प्रकाश शुक्ल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

विधान सभा सगड़ी की कार्यकर्ता बैठक में जोश में कार्यकर्ता।

आजमगढ़:-14 दिसंबर 2020-- पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रकाश शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सगड़ी इकाई का प्रभारी बनाये जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया है। जनपद में प्रवेश के साथ ही मनीष मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग महुला बाज़ार में स्वागत किया गया। वहींं जीयनपुर पहुंचने पर पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 
उसके बाद जीयनपुर स्थित श्री के एन सिंह महिला महाविद्यालय पहुंचे और वहाँ पर उन्होंने कार्यकर्ताओं संग बैठक की।
इस दौरान बैठक की शुरूआत पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह ने सगड़ी विधानसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री को बुके व अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि- कि- 2022 में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी जो कार्यकर्ताओ के दम पर ही बनी है और आगे भी बनेगी। उत्साह तो ठीक है पर अति उत्साह बहुत ही घातक होता है, इसलिए आप सब उत्साह में रहे, और उत्साह से ही बीजेपी की सरकार बनी। हमने सगड़ी विधानसभा को कभी नहीं जीता है, पर हम 2022 किसी भी दशा में सगड़ी विधानसभा को जीतेंगे, और जीतने के लिए आप सब का उत्साह में रहना बहुत ही आवश्यक है, उन्होंने कहा कि- विपक्ष बिखरा हुआ है और इस समय विपक्ष बीजेपी के सामने पूरी तरह से बौना साबित हो रहा है।  बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करने की ताकत किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नहीं है। आप उत्साह में रहे यह उत्साह हमेशा दिखना चाहिए यह कार्यकर्ताओं की पहली बैठक है, इसके बाद हम गांव गांव जाकर लोगों के बीच बैठके करके चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजाएंगे, जिससे 2022 आसानी से जीता जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं संचालन नागेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान मनीष मिश्रा, घनश्याम सिंह पटेल, जय प्रकाश पांडे, जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, रवि राय, संजय राय, सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, प्रेम प्रकाश राय, सुमन राय, विवेक सिंह सोनू, अरविंद कुमार जयसवाल, नीतू जयसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पिंकी जयसवाल, राज बहादुर सिंह अनीता पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने