Breaking News

महराजगंज:- 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
 
थाना- महराजगंज

आज़मगढ़। अभि0ट्रैक्टर चालक जोगिन्दर शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी ग्राम कुड़ही द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए शिवम साहनी उम्र 10 वर्ष के ऊपर चढ़ा देना, जिससे शिवम साहनी को गम्भीर चोटे आने व इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 280/20 धारा 279, 304 A IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
 आज दि0 15.12.2020 को SI मय हमराही घटनास्थल से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, पेंडिग विवेचना, तलाश वारंटी तलाश वांछित हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जोगिन्दर शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी ग्राम कुड़ही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ कुडही ढ़ाला के पास मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है, यदि शीघ्रता किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं। उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते कुडही ढ़ाला के पास आया जहाँ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । मुखबीर खास इशारा करके हट बढ़ गया हम पुलिस वाले खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जोगिन्दर शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी ग्राम कुड़ही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष बताया । पकड़ा गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 279, 304 A IPC का अभियुक्त है । क्षेत्र में व गाँव में व्याप्त भय व कसीदगी व जनता में आक्रोश को देखते हुए कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 09.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारी के दौरान जनता के बहुत से लोग आ जा रहे थे लेकिन अपनी भलाई बुराई को देखते हुए हट बढ़ गये,  दौराने गिरफ्तारी मा0 उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों  का अक्षरशः पालन किया गया है । अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना जरिये उचित माध्यम अभियुक्त के पिता जनार्दन शर्मा को दिया गया ।

और नया पुराने