आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। दिनांक 18/19.09.2020 की रात सरायमोहन गाँव में रमा जी देवी के घर में जो लूट की घटना हुई थी उससे सम्बन्धित दो व्यक्ति ठेकमा ब्लाक सरायमोहन गेट पर खड़े होकर कहीं जाने के लिए साधन का इन्तजार कर रहे हैं यदि आपलोग चले तो लूटे गये सामान के साथ पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके प्रभारी चौकी ठेकमा संजय सिंह को तत्काल सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जो थोड़ी ही देर में कांस अनुपम सिंह के साथ आ गये। जिन्हें मकसद गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए मुखबिर के साथ लेकर बताये हुए स्थान को आया कि ठेकमा ब्लाक गेट के सामने दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये जिन्हे मुखबिर इशारा करके चला गया। जिसपर हम पुलिस वाले सरकारी सुमो थोड़ी दुर पहले खड़ी करके पैदल मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति जैसे ही करीब पहुँचे कि अचानक हम पुलिस वालों को देखकर दोनों व्यक्ति पीछे मुड़कर ठेकमा ब्लाक के अन्दर तेजी से जाने लगे जिन्हे गेट से लगभग 10- 15 कदम जाते जाते हमराह पुलिस बल के सहयोग से समय करीब 10.50 बजे पकड़ लिया गया।पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो एक ने अपना नाम डबलू वर्मा S/O बुचकुन वर्मा R/O ग्राम खरगीपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष तथा दुसरे ने अपना नाम महेन्द्र सरोज S/O गुन्नन निवासी ग्राम भीरा थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि हमलोग बेरोजगार हैं और चोरी /राहजनी करके अपने तथा परिवार की जीविका चलाते हैं। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो दोनों ने दिनांक 18/19.09.2020 की रात सरायमोहन गाँव में रमाजी देवी के घर के खिड़की का सरिया तोड़कर घर के अन्दर प्रवेश कर चोरी करने के लिए घुसे थे। घर के अन्दर प्रवेश करने पर परिजन जग गये। घटना के समय मेरे साथ पंकज सरोज पुत्र रामप्यारे सरोज निवासी ग्राम सरायमोहन थाना बरदह जिला आजमगढ़ व सुनिल हरिजन निवासी केराकत जिला जौनपुर थे। परिजनों के जग जाने के कारण हमलोग मारपीट कर सभी को एक कमरे में बन्द कर दिये तथा कमरे में रखा आलमारी के बैग से चैन/पायल जेवरात व नकदी 32 हजार रूपया लेकर चले गये। सभी मिलकर इस घटना को अंजमा दिये थे। इस घटना में लूटे गये सामान को हमलोग आपस में बाट लिये थे। आज वहीं सामान हम दोनों बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। इस पर पकड़े गये व्यक्तियों की बारी बारी जामातलाशी ली गयी तो महेन्द्र सरोज उपरोक्त के पास से दो अदद पायल सफेद धातु व 01 अदद चैन पीली धातु निकला तथा पहने हुए शर्ट की जेब से नगदी 2200 रूपया मिला तथा डबलू वर्मा S/O बुचकुन वर्मा निवासी ग्राम खरगीपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ की पैण्ट की जेब से नकदी 600 रूपया मिला। बरामद पायल व चैन के सम्बन्ध में पूछा गया तो महेन्द्र सरोज S/O गुन्नन सरोज निवासी उपरोक्त ने बताया कि यह पायल व चैन उसी लूट का है जो मेरे हिस्से में मिला था। आज हम दोनों इसे बेचने के लिए साधन का इन्तजार कर रहा था कि आपलोगों ने पकड लिया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को हिरासत पुलिस तथा बरामद पायल व चैन को सील कर करने के बाद कब्जा पुलिस में लिया गया। तथा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया
दिनांक-15.12.2020 को प्र0नि0 श्री विनोद कुमार मय हमराह उ0नि0 श्री संजय सिह का0 अनुपम सिह कान्स0 देवेश यादव, कान्स रवि यादव , कान्स0 विनय सरोज द्वारा अभि0 गण डबलू वर्मा S/O बुचकुन वर्मा R/O ग्राम खरगीपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष तथा दुसरे ने अपना नाम महेन्द्र सरोज S/O गुन्नन निवासी ग्राम भीरा थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष को समय करीब 10.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।