Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 10-10 हजार के दो हत्यारोपी ईनामिया गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली देवगांव।

आज़मगढ़। दिनांक 09.12.2020 को समय लगभग 11 बजे दिन में अभियुक्तगणो द्वारा दिलीप उर्फ बबलू गिरी निवासी सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव को गोसाईगंज बजार थाना देवगाँव आजमगढ़ में ढाड़ी बनवाते समय गोली मारकर हत्या कर दिये । जिसके सम्बन्ध में मृतक के लड़के वेदप्रकाश गिरी द्वारा थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 297/2020 धारा 147/149/148/302/404/504/506/34 भादवि बनाम निर्देश गिरी आदि 08 नफर पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना स्वंय प्रभारी निरीक्षक देवगाँव द्वारा प्रारम्भ की गयी घटना के बाद अभियुक्तगण फरार हो गये जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु 10000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अलग-टीमे बनाकर प्रभारी निरीक्षक देवगांव को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 15.12.2020 को मुखविर खास द्वारा सूचना मिली कि सेठौली गोपालपुर में जो हत्या हुयी थी उसमें नामित अभियुक्तगण जो दस हजार के इनामिया है पौनी की तरफ से बाईक से अपने घर नसरतपुर आने वाले है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह पौनी से श्रीकान्तपुर आने वाले मार्ग पर पुलिया के पास थे कि समय करीब 01.10 बजे दो मोटर साइकिल पौनी की तरफ से आते दिखाई दिया हम पुलिस वाले सतर्क होकर मोटरसाइकिल सवार को पुलिया के करीब आते ही टार्च की रोशनी से रोकने का ईशारा किया गया तो दोनो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने हम पुलिस वालों पर जान मारने की नियत से अपने अपने असलहा से लक्ष्य लेकर फायर करने लगे, हम पुलिस वाले अपने आपको बचाते हुए एकबारगी पकड़ने का प्रयास किया गया तो आगे मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति अपने मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागगये तथा पीछे वाले मोटर साइकिल का चालक मोटर सायकिल मोड़ने मे असंतुलित होकर गिर गये , जिस पर सवार दो व्यक्ति सड़क के नीचे गिर गये तथा एक मोटर साइकिल को चलाकर भागने में सफल रहा । गिरे हुए दोनो व्यक्ति को हमराही पुलिस बल की मदद से मौके पर पकड़ लिया गया । नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ तथा दूसरा ने अपना नाम शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी से निर्देश गिरी उपरोक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 32 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ तथा शिवम गिरी की जामा तलाशी से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा पहने पैंट के दाहिने जेब से एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । तथा भागने वाले व्यक्तियों का नाम नीरज गिरी पुत्र असोक गिरी ,राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी निवासीगण नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया । 

पूछताछ विवरण-- गिरफ्तार अभियुक्तो से कड़ाई से पूछताछ करने पर निर्देश गिरी व शिवम गिरी ने बताया कि मृतक दिलीप गिरी उर्फ बबलू द्वारा वर्ष 2014 में हमारे चाचा अशोक गिरी उर्फ पप्पू की हत्या कर दिया था इसी का बदला लेने के लिये हम लोग दिनांक 09.12.2020 को दिलीप गिरी उर्फ बबलू को इसी असलहा से हत्या किया था तथा राहुल गिरी , नीरज गिरी व निर्भय गिरी ने भी अपने अपने असलहा से बबलू गिरी को गोली मारकर हत्या किये थे । पूछताछ में यह भी  बताया कि हत्या की योजना में अंजनी राय एवं उसका लड़का अभिषेक राय तथा विजय यादव भी सरीक थे मौके बारदात पर ये तीनो लोग भी मौजूद थे।बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त काचालान मा0 न्यायालय किया गया।   

गिरफ्तार अभियुक्त

1- निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
2-  शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

बरामदगीः-

1-निर्देश गिरी के कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 32 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर 
2- शिवम गिरी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा पहने पैंट के दाहिने जेब से एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ

पंजीकृत अभियोग

1- मु.अ.स. 298/2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़
2- मु.अ.स. 297/2020 धारा 147/148/149/302/404/504/506/34भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम

 1-प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह ।
 2- उ.नि. शंकर कुमार यादव थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह ।
 3- उ.नि. रंजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराही।

और नया पुराने