Breaking News

मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल सुरेश राणा का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 24 दिसम्बर 2020 को।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 दिसम्बर-- मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 शासन/प्रभारी मंत्री आजमगढ़ सुरेश राणा  का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को लखनऊ से प्रस्थान कर 18ः00 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी 18ः15 बजे से 19ः00 बजे से विकास कार्याें/कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसी क्रम मे दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को मा0 मंत्री जी 10ः40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 11ः00 बजे कृषि महाविद्यालय कोटवा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर किसान भाइयों के लिए आयोजित कृषि मेले, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में सम्मिलित होंगे।
तत्पश्चात मा0 मंत्री जी 12ः40 बजे उक्त स्थान से प्रस्थान कर 13ः00 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद मा0 मंत्री जी 14ः00 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 

और नया पुराने