आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 07.12.2020 को SHO मय हमराह के थाना स्थानीय से प्रस्थान कर धरना प्रदर्शन ड्यूटी सगड़ी जा रहे थे कि रास्ते में कस्बा जीयनपुर में जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि रामगढ़ की तरफ से एक व्यक्ति पीछे मो0सा0 पर महिला को बैठाकर चुनहवा की तरफ गांजा लेकर आने वाला है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह के बाबू शिवपत्तर डिग्री कालेज पर पुलिया के पास झाड़ियो के आड़ में छिपकर आने वाले व्यक्ति / मो0सा0 का इंतजार किया जा रहा था कि एक व्यक्ति मो0सा0 सवार मय महिला के रामगढ़ की तरफ से आता हुआ मुखबिर के इशारे पर रोका गया रुकते ही महिला उतर गयी और मो0सा0 चालक मो0सा0 सहित मोड़ कर वापस भाग गया मीरा सोनकर के दाहिने हाथ में झोले में नाजायज गांजा एक सफेद कपड़े में पोटली में बंधा पाया गया। जिसे खोल कर देखा गया तो इसमे गांजा जैसी गंध आ रही है। मौके पर का0 रामनिवास से पास की दुकान पर भेजकर इलेक्ट्रानिक कांटा मंगवाकर गांजा की तौल किया गया तो झोले में कुल 02.30 कि0 ग्राम गांजा पाया गया। जिसमें से बतौर नमूना 50 ग्राम अलग निकाल कर 01.80 कि0ग्रा0 गांजा को इसी प्लास्टिक के झोले में (गांजा को पन्नी में ) रख कर झोले का मुंह सिल कर सर्व मोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया। नमूना हेतु 50 ग्राम गांजा को भी अलग कपड़े में रख कर सिल कर सर्व मोहर किया गया। पकड़ी गयी महिला उपरोक्त को इसके अपराध का बोध अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS का दण्डनीय अपराध बताकर समय 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछने पर अपनी सफाई माननीय न्यायालय में देना बता रही है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 409/2020 धारा 8/20 NDPS Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
अपराध का तरीका – गांजा बेचना।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मीरा सोनकर पत्नी गुड्डू सोनकर निवासी रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया उ0प्र0
बरामदगी- नाजायज गांजा 02.30 कि0ग्रा0 बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2.उ0नि0 अमरनाथ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 गुलशन यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 रामनिवास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. म0का0 प्रगति अवस्थी जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. म0का0 बन्दना गौतम जीयनपुर जनपद आजमगढ़