आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चेकिंग अवैध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों के अभियान के क्रम में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र करते हुए मुहम्मदपुर नहर पुलिया पर अवैध वाहन/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में मामूर थे कि दौराने चेकिंग एक व्यक्ति ग्राम गम्भीरपुर की तरफ से गाडी से तेजी से आता दिखाई दिया कि पुलिस बल के रोकने पर भागने का प्रयास किया जिसके फलस्वरुप पुलिस बल द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया तथा कडाई से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजबहादुर यादव पुत्र लालधारी यादव सा0 खुटहना थाना निजामाबाद आजमगढ़ बतया तथा उपरोक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गय़ी तो एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। अवैध असलहा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 214/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर बता रहा है कि लोगों में भय बनाने के लिए असलहा अपने पास रखता हूँ जिससे लोगों मे भय बना रहता है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
राजबहादुर यादव पुत्र लालधारी यादव सा0 खुटहना थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नजायज
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0- 214/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी फरिहां थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. का0 जितेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना निजामाबाद, आमजगढ