Breaking News

तहबरपुर:- पुलिस पर फायर कर भाग रहा टॉप टेन अपराधी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर।

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 7/12/20 को प्र0नि0 देवानन्द मय हमराह व0उ0नि0 बसन्त लाल मय हमराह के रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त मे मामुर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की थाने का टाप 10 अपराधी भगवान सिंह यादव पुत्र शोभा यादव ग्राम पठखौली थाना तहबरपुर आजमगढ़ किसी आपराधिक घटना को कारित करने के लिए ढढनी नहर पुलिया के पास मौजूद है जो अपने किसी साथी का इन्तजार कर रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल प्र0नि0 मय उपरोक्त हमराहीगण के प्रस्थान कर ढढनी नहर पुलिया पर पहुचे तो एक व्यक्ति नहर पुलिया के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस बल को आता हुआ देख दाहिने तरफ तेजी से मुड़कर जाने लगा । पुलिस बल के द्वारा आवाज देकर रोकने की कोशिश की गयी तो तेजी से भागने लगा। पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो पीछे मुड़कर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया कि गोली का0 पप्पू कुशवाहा के बालो को छुती हुई निकल गयी किसी तरह से बाल बाल बचे दुबारा जब तक फायर करने का प्रयास करता कि आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए नहर पुलिया से करीब 90 कदम की दूरी पर हिरासत पुलिस मे ले लिया गया । नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम भगवान सिंह यादव पुत्र शोभा यादव R/O पठखौली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी ली गई तो दाहिने हाथ मे लिए हुए 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ कि कारण गिरफ्तारी बताते हुए तथा नियमों का पालन करते हुए अभियुक्त भगवान सिंह यादव उपरोक्त को समय करीब 6.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा बरामदशुदा 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर कब्जा पुलिस मे लिया गया ।  गिरफ्तारी  व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 87/20 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त

भगवान सिंह यादव पुत्र शोभा यादव ग्राम पठखौली थाना तहबरपुर आजमगढ़ उम्र  करीब 27 वर्ष

बरामदगी

1 अदद तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 87/20 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-130/16 धारा 307/394 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-139/16 धारा 392 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0-196/16 धारा 307 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0-197/16 धारा 3/25A आर्म्स एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0-37/17 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0-201/16 धारा 307 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0-87/20 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम

1. प्र0नि0 देवानन्द
2. व0उ0नि0 बसन्त लाल, 
2. का0 सर्वेश कुमार, 
3. का0 अमित कुमार, 
4.का0 पप्पू कुशवाहा

और नया पुराने