Breaking News

कोतवाली:-अवैध पटाखा बिक्री करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि मुकेरीगंज में पिछले डेढ़ साल पहले जहां पटाखे की दुकान में आग लगी थी वहां पर एक व्यक्ति द्वारा दुकान में अवैध पटाखा खरीद कर बेचने के लिए बैठा है कि मुखविर की सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के मुकेरीगंज पहुँचे तो मुखविर दूर से इशारा कर बताया कि यही वह दुकान है जहां अवैध पटाखा विक्री किया जा रहा है और मुखविर बताकर वहां से चला गया कि पुलिस बल द्वारा उस दुकान में बैठे व्यक्ति को घेर घार कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रामानन्द कारूष पुत्र बिरबल कारूष निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली, आजमगढ़ बताया जिसे दिनांक 07.12.20 समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

रामानन्द कारूष पुत्र बिरबल कारूष निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली, आजमगढ़ 

बरामदगी

मल्टी शाँट 120 राउण्ड एक पीस, लगान 60 मल्टी कलर शाँट एक पीस चिदम्बरम 30 स्काई शाँट एक पीस, सुप्रीम मल्टी शाँट एक पीस, फ्लाई स्टार 12 मल्टी शाँट दो पीस, क्राक्नीगंवार मल्टी शाँट एक पीस हर क्यूलस मल्टी शाँट एक पीस, चिदम्बरम 12 स्टार एक पीस, चिदम्बरम 1000 पीस चटाई एक पीस, सुप्रीम स्काई शाँट चार पीस, हरक्यूलस सिगल शाँट सात पीस, सुप्रीम साँट मीडीयम दो पीस, RR किट कैट शाँट दो पिस, स्काई शाँट दो पीस, हैण्ड मेड महताब लाईट 36 बीस, मीटटी की दो बोरिया छोटा 37 पीस, मिटटी की घोरिया बड़ा 06 पीस ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 336/2020 धारा 5/6ए/9बी विस्फोटक अधिनियम 1984 थाना कोतवाली, आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

उ0नि0 विनय कुमार दूबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर थाना कोतवाली, आजमगढ़, का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, का0 अरविन्द, का0 राहुल चौधरी थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।

और नया पुराने