आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। दिन पर दिन बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए आन शोध संस्थान के तरफ से सभी ब्लाक प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसके साथ संस्था द्वारा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एल्बम-30 होम्योपैथिक नामक दवा का न्यूनतम दर पर सभी शहरी व ग्रामीण व्यक्तियों को वितरण किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इस पंजीकरण करवा कर यह होम्योपैथिक दवा ले सकता है।
संस्था द्वारा हरैया विकास खंड के जमीन बेलकुंडा गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में डीसी बलिराम सिंह, बीसी दिनेश सिंह, वीपीसी नीरज सिंह, सिंधु सिंह, मीरा देवी, मनीष, साधना पांडेय, चंद्रकांत मौर्या आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए घर घर जाकर आर्सेनिक-30 होम्योपैथिक नामक दवा का वितरण ग्रामीण व्यक्तियों को किया जा रहा है, जो मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
इस मौके पर- शोभनाथ यादव, अर्जुन, फौजदार, अंगद, जवाहर, राममनोहर, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।