आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-दीदारंगज
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,इनामीया अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 16.12.2020 को थानाध्यक्ष दीदारगंज श्री संजय कुमार सिह मय हमराह उ0नि0 अखिलेश चन्द पाण्डेय,का0 उमा शंकर पटेल तथा का0 दिवाकर सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/वारण्टी हेतु क्षेत्र मे मौजूद था कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोसड़ी गाँव की तरफ से नहर पटरी पकड़कर, मार्टिनगंज गम्भीपुर मार्ग नहर पुलिया के पास आने वाला हैं,जहाँ से साधन पकड़कर कही जाने वाला हैं,जिसके पास अवैध असलहा भी हैं | इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराहीगण के साथ गोसड़ी मोड़ नहर पुलिया के पास पहुँचा कि कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति गोसड़ी गाँव की तरफ से पैदल नहर पटरी पकड़ कर आता हुआ दिखायी दिया कि जैसे ही वह व्यक्ति मार्टिनगंज गम्भीरपुर रोड़,गोसडी नहर पुलिया के पास पहुँचा कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी दबिश देकर उस व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल का प्रयोग कर पुलिया के पास समय करीब 6.15 बजे गिरफ्तार किया गया | पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम प्रहलाद उर्फ अमरजीत पुत्र रमेश ग्राम गोस़डी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया | मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा.303 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ | गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 208/20 धारा 3/7/25 A ACT का पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
प्रहलाद उर्फ अमरजीत पुत्र रमेश ग्राम गोस़डी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 208/20 धारा 3/7/25 आयुध अधि0 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 208/20 धारा 3/7/25 आयुध अधि0 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 297/17 धारा 379 भादवि थाना बरदह आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 319/17 धारा 379 भादवि थाना बरदह आजमगढ़।
बरामदगी
एक अदद अवैध तमंचा. 303,एक अदद जिंदा कारतुस .303 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण।
1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ |
2. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ |
3. का0 दिवाकर सिह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ |
4. का0 उमाशंकर पटेल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।