Breaking News

व्यापार बंधुओं के अधिक से अधिक पंजीयन बढ़ाया जाए--अपर जिलाधिकारी

हमीरपुर

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर: 07 दिसम्बर 2020-- आज कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
 इस बैठक में अपर जिलाधिकारी ने  राजस्व , स्टाम्प एवं पंजीयन ,वन, वाणिज्य कर , आबकारी ,नगर निकाय ,परिवहन ,विद्युत व अन्य संबंधित विभागो की  वसूली की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुसार वसूली बढ़ाने एवं वसूली के लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापार बंधुओं के अधिक से अधिक पंजीयन बढ़ाया जाए ।एवं अतिक्रमणकारियों /भू माफियाओं पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा से संबंधित प्रकरण किसी भी दशा में लंबित ना रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट के प्रकरणों में समय से जवाब दाखिल किया जाय। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा  अवैध शराब पर  छापेमारी/ प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए ,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए । 
उन्होंने कहा कि ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरों को क्रियाशील रखा जाए । कोई भी बेसहारा व्यक्ति खुले में लेटने को मजबूर न हो ,यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था रखें जाए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना, यूपीडा / बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे एवं स्वामित्व योजना के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।
 राजस्व कार्यो की समीक्षा में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों में सभी प्रकार के वादों का समय पर जवाब दाखिल किया जाए । 05 वर्ष से अधिक पुराने के वादों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान ध्यान दिया जाए ।  आईजीआरएस /जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए। कहा कि शिकायतो के डिफाल्टर होने से पूर्व ही उसको गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आय  ,जाति ,निवास प्रमाणपत्र संबंधी आवेदनों को  निर्धारित समय अवधि में ही निस्तारित किया जाए। विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रही चकबंदी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। 
 बैठक मे उपजिलाधिकारी सदर / जोइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ,डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार चौरसिया ,समस्त तहसीलदार ,उपायुक्त वाणिज्य कर ,एआरएम रोडवेज ,एआरटीओ , आबकारी अधिकारी ,ईओ तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

और नया पुराने