आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 07 दिसम्बर-- जिला चिकित्सालय सदर (डी0डी0आर0सी0) आजमगढ़ में दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैशाखी, छड़ी, मानसिक दिव्यांगजन हेतु किट, नेत्रहीन बच्चों के लिए किट एवं कृत्रिम अंग (हाथ/पैर) आदि उपलब्ध कराने हेतु चिन्हीकरण का कार्य भारतीय कृत्रिम अंग निमार्ण निगम, जी0टी0रोड कानपुर एवं जिला प्रशासन के सहयोग से परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,
जिसमें कुल 142 दिव्यांगजन उपस्थिति हुए कैम्प में मेडिकल बोर्ड द्वारा 97 दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये गये एलिम्कों की टीम द्वारा परीक्षण कर ट्राईसाइकिल हेतु 30, बैसाखी हेतु 28, वाकिंग स्टीक 05, व्हीलचेयर 04, हीयरिंग ऐड 02, दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ पैर के 07 एवं कैलीपर 01 दिव्यांगजनों का चयन किया गया।

जनपद में एलिम्को के टीम के सहयोग से दिनांक 08 दिसम्बर 2020 को विकास खण्ड परिसर पल्हना, दिनांक 09 दिसम्बर 2020 विकास खण्ड परिसर लालगंज, दिनांक 10 दिसम्बर 2020 विकास खण्ड परिसर ठेकमा तथा दिनांक 11 दिसम्बर 2020 को विकास खण्ड परिसर पवई में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के लिए पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन/परीक्षण हेतु कैम्प का आयोजना किया गया है।
इस अवसर परएलिम्को टीम के डाॅ0 डी0के0दिवाकर, डाॅ0 श्रीकान्त पाण्डेय, रवि कुमार शर्मा, आर0डी0सिंह, पुष्कर वर्मा तथा दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग आजमगढ़ के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र लाल गौतम, संजय कुमार, जितेन्द्र प्रजापति, दुर्गा प्रसाद, विरेन्द्र कुमार भाष्कर कम्प्यूटर आपरेटर आदि उपस्थित रहे।