Breaking News

किसान विरोधी बिल को वापस ले सरकार - नेहाल मेहदी

लखनऊ।

रिपोर्ट: ब्यूरो

लखनऊ। आजमगढ़ के युवा समाजसेवी नेहाल मेहदी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि- केंद्र सरकार द्वारा लाया गया तीनों कानून देश के किसानों के हित में नहीं है । हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली जा रहे किसानों पर की गई कार्यवाही निंदनीय है । देश के अन्नदाता के साथ ऐसा बर्ताव शर्मसार करने वाला है ।लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात कहने का हक दिया गया है । लेकिन लगता है मौजूदा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है । कड़ाके की ढंड़ में किसान सड़कों पर हैं लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है । किसानों की आमदनी दोगुनी करने वाली सरकार नहीं चाहती किसानों से MSP रेट मिले । 
नेहाल मेहदी ने कहा कि- बकाया गन्ना भुगतान बिजली के दामों में वृद्धी और खेती की बढ़ती लागत के कारण आज उत्तर प्रदेश के किसानों की भी दुर्दशा किसी से छुपी नही है, मंडियों में फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर देश के किसान चिंतित हैं।

और नया पुराने