आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सरकार पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लायी किसान विरोधी कानून : मनीष
आजमगढ़। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा बनाये गये किसान विरोधी कानून को वापस लेने को लेकर राष्ट्रीय मानव सद्धर्म संगीत शिक्षा मिशन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र। मांग पत्र में केन्द्र सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की एवं नया बिजली अध्यादेश वापस लेने की मांग की इसी क्रम में उन्होने मांग की की किसानों बुढ़ापे में 10 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जाय। इस मौके पर मनीष कुमार ने कहा कि- सरकार पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लायी है किसान विरोधी कानून, जिससे की पूजीपतियों को और अमीर बनाया जा सके,सरकार कोई भी ऐसा सकारात्मक कदम नहीं उठाई जिससे की किसानो को लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया की अगर किसान विरोधी कानून को वापस नहीं लिया जाता है। तो हमारे संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर आयेगें जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।लेकिन हम किसानों के समर्थन में तन-मन-धन से लगे हुए है। इस अवसर पर ए0डी0 भारती , रमेश राव, राव साहब सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।