Breaking News

बिग बी अमिताभ बच्चन के सवालों का सही जवाब देकर मुबारकपुर के शाह फैसल प्रसिद्ध क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़ । आजमगढ़ । कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, जरा एक पत्थर तो उछाल कर देखो यारो, कुछ ऐसा ही शाह फैसल ने करके दिखा दिया, रेशमी नगरी मुबारकपुर के शाह फैसल ने प्रसिद्ध क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में अपनी मेधा की बदौलत शामिल होकर जनपद का नाम रोशन किया है, सोमवार की रात प्रसारित होने वाले एपीसोड में प्रतिभाग करने के लिए पांच प्रतियोगियों के सामने फास्टेस्ट फिंगर का प्रश्न रखा गया, जिसका मात्र 6.08 सेकेंड में उत्तर देकर शाह फैसल को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी की हाट सीट पर बैठने का मौका मिला, उनको हॉट सीट पर देख कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं शाह फैसल की मां जोहरा खातून की आंखें खुशी से भर गईं। शाह फैसल पुत्र रिजवान अहमद मुबारकपुर नगर के कटरा मोहल्ले के निवासी हैं, 22 दिसंबर को दूसरे दिन का प्रसारण देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे।
घर लौटे शाह फैसल ने बताया कि इसके लिए मार्च महीने में रजिस्ट्रेशन कराया था, उसके बाद काल करके स्क्रीनिंग की गई, सात राउंड सवाल का जवाब पूछने के बाद 13 नवंबर को चयन हो गया, 27 नवंबर को शूटिंग की गई थी, उन्होंने कहा कि वे 3.20 लाख रुपये जीतने के बाद बाहर हो गए, लेकिन मेरे लिए खुशी की बात यह रही कि जिले से पहली बार मेरा केबीसी में चयन हुआ है। हमने यह साबित कर दिया कि मुबारकपुर के बुनकरों के हाथों में बुनकरी ही नहीं, बल्कि और भी मेधा है। इसके सहारे बुलंदियों पर जाया जा सकता है। शाह फैसल के पिता रिजवान अहमद सऊदी अरब में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते थे। वर्ष 2004 में एक दुर्घटना में रिजवान की मौत हो गई थी। कुछ वर्ष पूर्व शाह फैसल मुंबई जाकर प्राइवेट नौकरी करने के साथ पढ़ाई भी करने लगे थे। सोमवार को कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम शुरू होते ही नगर के लोग टीवी के सामने बैठ गए। रात 10:15 बजे शाह फैसल हाट सीट पर बैठे और कार्यक्रम का समय खत्म होने तक दो प्रश्नों का जवाब देकर डटे रहे की हूटर बज गया। अगला एपिसोड मंगलवार को प्रसारित होगा।

और नया पुराने