Breaking News

उपजिलाधिकारी सगड़ी के औचक निरीक्षण में खुली रैन बसेरों की पोल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 कहीं ताला लटका मिला, तो कहीं खानापूर्ति में मिला एक कर्मचारी।

आज़मगढ़। गरीब असहायओ व बेसहारा लोगो को ठण्डक से बचाव के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर प्रत्येक नगर पंचायतों में और बड़ी बाजारों में रैन बसेरा के लिए व्यवस्था कर रखी है ।
जिसमें रखरखाव कर्मचारी पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन वही ढाक के तीन पात।
 बीती रात जब एसडीएम सगड़ी ने जीयनपुर और अजमतगढ नगर पंचायतों के रैन बसेरों की वास्तविकता जानने निकले तो देखा अजमतगढ़ में ताला बंद मिला तथा जीयनपुर में एक व्यक्ति सोते हुए पाया गया  
उप जिला अधिकारी ने बताया कि इसके लिए नगर पंचायतों को हिदायत के साथ कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है इस कार्रवाई से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है ।

और नया पुराने