Breaking News

चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:- 16 दिसंबर 2020:-- सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र नेताओं ने बुधवार को छात्रसंघ का चुनाव कराये जाने के सम्बंध में प्राचार्य डा० राम अवध सिंह यादव  को ज्ञापन सौंपकर चुनाव कराने की मांग की है। 
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा है कि-प्रतिवर्ष इस समय चुनाव की घोषणा हो जाती थी, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने अब तक चुनाव की घोषणा नहीं की है। चुनाव की घोषणा तत्काल की जाए अन्यथा हम लोग गांधीवादी तरीके से आंदोलन करेंगे।                              
प्राचार्य डॉ० राम अवध सिंह यादव ने बताया कि- छात्र संघ चुनाव कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा शासन जैसा दिशा निर्देश देगा वैसा किया जाएगा। 
छात्रनेता कुंदन सिंह ने बताया कि- आज हम छात्र नेताओं ने चुनाव कराने के सम्बंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस सम्बंध में प्रशासन को अवगत कराया जाएगा निर्देश मिलते ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में अभिषेक सिंह, पीयूष राय, मुकेश यादव, सुनील गोड़, जगदीश कुमार  कुंदन सिंह सहित अन्य छात्र नेता  मौजूद थे।

और नया पुराने