Breaking News

पुरस्कार घोषित अपराधी की पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु के घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 दिसम्बर-- उप जिला मजिस्ट्रेट, निजामाबाद राजीव रत्न सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि पुरस्कार घोषित अपराधी सूर्यांश दूबे पुत्र राजेश उर्फ गुड्डू दूबे निवासी ग्राम बांसगांव, थाना तरवां, जनपद-आजमगढ़ की मृत्यु दिनांक 26 नवम्बर 2020 को पुलिस-बदमाशों के मध्य मुठभेड़ में हो गयी थी। 
मृत्यु के घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिलाधिकारी के आदेश द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उक्त के अनुपालन में प्रकरण की जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद द्वारा की जा रही है। 
उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद ने कहा कि उक्त प्रकरण में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य/आपत्ति एवं बयान दर्ज कराना चाहते हैं तो उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद कार्यालय कार्यालय में दिनांक -17 दिसम्बर 2020 तक प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

और नया पुराने